खिलाड़ियों के बीच पहुंचे स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, भोजन व्यवस्था का लिया जायजा
- bySatendra Mishra
- 13 Nov 2026, 10:27 PM
- 4 Mins
खिलाड़ियों के बीच पहुंचे स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, भोजन व्यवस्था का लिया जायजा; मीठा पान खिलाकर किया आत्मीय स्वागत
नरसिंहपुर / गाडरवारा
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में आयोजित हो रही 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों की सुविधाओं का जायजा लेने मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह स्वयं भोजनशाला (मेस) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न केवल भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का निरीक्षण किया, बल्कि खिलाड़ियों के बीच बैठकर उनसे आत्मीय संवाद भी किया।
मीठे पान से की मेहमाननवाजी, खिले खिलाड़ियों के चेहरे
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिंह ने बेहद सहज और अपनत्वपूर्ण अंदाज में खिलाड़ियों से उनके खेल अनुभवों और टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। भोजन के उपरांत उन्होंने पारंपरिक अंदाज में खिलाड़ियों को मीठा पान खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। जनप्रतिनिधि के इस सरल और स्नेहिल व्यवहार से विभिन्न राज्यों से आए युवा खिलाड़ी अभिभूत और प्रसन्न नजर आए।
फीडबैक पॉइंट और क्रिकेटरों के होर्डिंग बने आकर्षण का केंद्र
मेस परिसर में आयोजन समिति द्वारा नवाचार करते हुए एक विशेष 'फीडबैक पॉइंट' स्थापित किया गया है, जो खिलाड़ियों और कोचों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। यहां खिलाड़ी भोजन, आवास और खेल से जुड़ी व्यवस्थाओं पर अपने सुझाव और अनुभव दर्ज करा रहे हैं, जिससे व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिल रही है।
इसके साथ ही, परिसर के समीप लगाए गए भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों के आकर्षक होर्डिंग्स भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। युवा खिलाड़ी इन होर्डिंग्स के साथ उत्साहपूर्वक तस्वीरें और सेल्फी लेकर इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की सुनहरी यादों को अपने कैमरे में संजो रहे हैं।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
सिवनी वायरल वीडियो मामला: सीएम डा.मोहन यादव का कड़ा एक्शन, ASP और SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- 18 November, 2026
- 3 Mins
