नरसिगपुर जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत ग्राम गुर्रा में होगा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण प्रेसवार्ता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दी जानकारी, जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और बलिदान को किया नमन
- bySatendra Mishra
- 14 Nov 2026, 04:47 PM
- 3 Mins
जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत ग्राम गुर्रा में होगा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण
प्रेसवार्ता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दी जानकारी, जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और बलिदान को किया नमन।
नरसिंहपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर देशभर में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नरसिंहपुर जिले के परमांसी गंगा आश्रम के समीप ग्राम गुर्रा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसकी जानकारी आयोजित प्रेसवार्ता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दी।
उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज ने अपनी संस्कृति, पर्यावरण और परंपरागत मूल्यों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। जनजातीय गौरव दिवस ऐसे वीर महापुरुषों के त्याग, संघर्ष और योगदान को सम्मान देने का अवसर है।
प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक, भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकुमार ठाकुर, विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, विधायक महेंद्र नागेश, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल एवं महंत प्रीतमपुरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
सिवनी वायरल वीडियो मामला: सीएम डा.मोहन यादव का कड़ा एक्शन, ASP और SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- 18 November, 2026
- 3 Mins
