गाडरवारा कैबिनेट मंत्री उदयप्रताप सिंह ने 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19) में सहभागिता कर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
- bySatendra Mishra
- 14 Nov 2026, 04:58 PM
- 5 Mins
कैबिनेट मंत्री उदयप्रताप सिंह ने 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19) में सहभागिता कर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
गाडरवारा:
शनिवार को प्रदेश के स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री श्री उदयप्रताप सिंह ने 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के अंतर्गत ग्राम बोहानी एवं कौड़िया के खेल मैदानों पर पहुँचकर देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान बोहानी में पश्चिम बंगाल एवं आईपीएसजी तथा कौड़िया में राजस्थान एवं गोवा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बोहानी में दानवीर चौधरी राघव जी एवं शहीद आशीष शर्मा जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
खिलाड़ियों से संवाद एवं प्रेरणा
मंत्री श्री सिंह ने दोनों मैदानों पर मैचों का आनंद लिया तथा अंत में 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का पुरस्कार देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि "खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का सशक्त आधार हैं।" साथ ही, उन्होंने प्रतियोगिता के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय संचालन के लिए आयोजन समिति व सभी संबंधित जनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मेस पहुंचकर ली भोजन व्यवस्था की जायजा
इससे पूर्व, शुक्रवार की रात मंत्री श्री सिंह ने स्थानीय पीएमश्री शासकीय कन्या नवीन स्कूल पहुंचकर खिलाड़ियों के लिए की गई भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और व्यवस्थाओं का बारिकी से अवलोकन किया। खिलाड़ियों के साथ सहजता से बातचीत कर उनके खेल अनुभव जाने और भोजन व्यवस्था के संबंध में उनकी राय पूछी। मंत्री जी के इस अपनत्वपूर्ण व्यवहार से खिलाड़ी खासे प्रसन्न नजर आए।
विशेष आकर्षण: फीडबैक पॉइंट और होर्डिंग्स
विदित हो कि मेस परिसर में स्थापित विशेष 'फेडबैक पॉइंट' खिलाड़ियों और उनके कोच के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहाँ विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी भोजन, आवास और प्रतियोगिता से जुड़ी व्यवस्थाओं पर अपने सुझाव एवं प्रतिक्रियाएँ दर्ज करा रहे हैं। वहीं, मेस के समीप लगाए गए भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ियों के आकर्षक होर्डिंग्स के साथ खिलाड़ी तस्वीरें और सेल्फी लेकर प्रतियोगिता की यादों को संजो रहे हैं।
इस अवसर पर बोहानी और कौड़िया में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, खेल प्रेमी, आयोजन समिति के अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
सिवनी वायरल वीडियो मामला: सीएम डा.मोहन यादव का कड़ा एक्शन, ASP और SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- 18 November, 2026
- 3 Mins
