गाडरवारा सहकारिता एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग और स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह बुधवार को गाडरवारा में, 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ
- bySatendra Mishra
- 10 Nov 2026, 10:58 PM
- 5 Mins
मंत्री विश्वास सारंग और मंत्री राव उदय प्रताप सिंह बुधवार को गाडरवारा में, 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ
गाडरवारा/नरसिंहपुर। जिले के लिए बुधवार 11 नवंबर का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्रदेश शासन के सहकारिता एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग तथा स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान दोनों मंत्री चीचली एवं गाडरवारा में आयोजित विकास कार्यों के कार्यक्रमों के साथ 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता (19 वर्ष बालक वर्ग) के उद्घाटन समारोह में सहभागिता करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग दोपहर 12 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 2:30 बजे चीचली पहुंचेंगे। यहां शासकीय आईटीआई कन्या हाई स्कूल के पीछे आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद अपरान्ह 3:45 बजे चीचली से गाडरवारा के लिए रवाना होकर शाम 4 बजे पहुंचेंगे। यहां कृषि उपज मंडी के पीछे आउटडोर स्टेडियम के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके पश्चात शाम 4:30 बजे गाडरवारा के रूद्र मैदान में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता (19 वर्ष बालक वर्ग) का शुभारंभ किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह भी इन कार्यक्रमों में साथ रहेंगे।
कार्यक्रमों की अगली कड़ी में शाम 5:45 बजे छिड़ावघाट नदी मोहल्ला, गाडरवारा में स्वर्गीय श्री कैलाश नारायण सारंग की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके बाद मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग शाम 6:15 बजे गाडरवारा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोनों मंत्रियों के आगमन को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक, सामाजिक एवं खेल गतिविधियों के लिहाज से तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जिले के लिए खेल जगत में एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
सिवनी वायरल वीडियो मामला: सीएम डा.मोहन यादव का कड़ा एक्शन, ASP और SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- 18 November, 2026
- 3 Mins
