Follow Us:

गाडरवारा ​विश्व कल्याणार्थ 'श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ 2026' का भव्य आयोजन, कल निकलेगी विशाल कलश यात्रा

1000232194

​विश्व कल्याणार्थ 'श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ 2026' का भव्य आयोजन, कल निकलेगी विशाल कलश यात्रा

​नरसिंहपुर / गाडरवारा:

धर्म नगरी गाडरवारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम थरेंरी में माँ नर्मदा के पावन तट पर विश्व कल्याण की भावना के साथ 'श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ 2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस आध्यात्मिक अनुष्ठान की शुरुआत कल, 12 नवंबर 2026 को एक विशाल और भव्य कलश यात्रा के साथ होगी.

​संत श्री आत्मानंद दास महा त्यागी (नेपाली बाबा) के सान्निध्य में होगा आयोजन

​यह महायज्ञ परम पूज्य अनंत श्री विभूषित परम तपस्वी संत श्री श्री आत्मानंद दास महा त्यागी (नेपाली बाबा) महाराज जी के तर्वाधान (सान्निध्य) में संपन्न होगा. आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, इस महायज्ञ में 1100 दंपत्तियों द्वारा वाल्मीकि रामायण के राम मंत्र से आहुतियां दी जाएंगी, साथ ही 2700 नाम जाप द्वारा नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना कर नव दिवसीय अखंड सीताराम नाम का जाप किया जाएगा.

​कलश यात्रा का मार्ग और समय (12 नवंबर 2026):

​महायज्ञ के शुभारंभ पर निकलने वाली कलश यात्रा विभिन्न ग्रामों से होते हुए गुजरेगी, जिसका विवरण इस प्रकार है:

  • ​यात्रा प्रारंभ: थरेंरी (सुबह 10:00 बजे से)

 

  • ​कोठिया: सुबह 10:30 बजे

 

  • ​लिलवानी: सुबह 11:00 बजे

 

  • ​सुकरी: सुबह 11:30 बजे

 

  • ​कोडिया: दोपहर 12:00 बजे

 

  • ​गाडरवारा तिगड्डा पुल: दोपहर 12:30 बजे

 

  • ​चिरहकला: दोपहर 1:00 बजे

 

  • ​झरना अठाईसा: दोपहर 1:30 बजे

 

  • ​भैंसा तिगड्डा: दोपहर 2:00 बजे

 

  • ​पलोहा तिगड्डा: दोपहर 2:30 बजे

 

  • ​भटेरा तिगड्डा: दोपहर 3:00 बजे

 

  • ​खकरिया: दोपहर 3:30 बजे

 

  • ​कीरखेड़ा: शाम 4:00 बजे

 

  • ​यात्रा समापन (यज्ञ स्थल थरेंरी): शाम 4:30 बजे

 

​आयोजन स्थल:

​श्री माँ नर्मदा के पावन दक्षिण तट स्थित माँ राजराजेश्वरी आश्रम, ग्राम थरेंरी, बिछुआ नरवारा तहसील, गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश) में यह महायज्ञ आयोजित होगा.

​धर्म प्रेमियों से अपील:

​समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया गया है कि वे महायज्ञ की इस कलश यात्रा में अपने-अपने वाहनों  के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म का लाभ लें और इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाएं.

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।