70 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां जारी 23 अक्टूबर को रूद्र मैदान गाडरवारा में होगा रंगारंग शुभारंभ
- bySatendra Mishra
- 22 Oct 2026, 08:11 AM
- 7 Mins
70 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां जारी
23 अक्टूबर को रूद्र मैदान गाडरवारा में होगा रंगारंग शुभारंभ
नगर सहित 3 अन्य मैदानो पर विद्यार्थी दिखाएंगे खेल का जौहर
गाडरवारा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह के प्रयासों से पिछले वर्षो में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी एवं व्हालीबॉल प्रतियोगिताओ के सफल आयोजन उपरांत इस वर्ष सत्र 2026-27 के खेल कैलेंडर के तहत गाडरवारा में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 28 अक्टूबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का रंगारंग भव्य शुभारंभ 23 अक्टूबर को रूद्र मैदान गाडरवारा में किया जायेगा। विदित हो कि 19 वर्ष बालक वर्ग के लिए आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, उज्जैन, शहडोल एवं जनजातीय कार्य विभाग आदि कुल 10 संभागों के लगभग 160 खिलाड़ी एवं 30 ऑफिशियल्स भाग लेंगे। प्रतियोगिता में रूद्र मैदान गाडरवारा, चीचली, बाल अशासकीय बाल भारती एनटीपीसी एवं शासकीय राघव कृषि उ मा विद्यालय बोहानी के खेल मैदानो पर प्रतिदिन 2 मैच खेले जायेंगे। टीमों को दो पूलों में रखा गया है। जैसे जैसे आयोजन की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे आयोजन से जुडी तैयारियां जोर पकड़ती जा रही है। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु आयोजन समिति की अध्यक्ष जिले की कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभिन्न समितियों का गठन करते हुए उनमे प्रभारी, सह प्रभारी एवं सदस्यों की नियुक्ति कर उनसे बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई है। प्रतियोगिता का कार्यकारी अध्यक्ष जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश, नोडल अधिकारी एसडीएम प्रगति वर्मा,संगठन सचिव डीईओ डॉ अनिल कुशवाहा, सह सचिव जिला क्रीड़ा व कल्याण निरीक्षक अनुज जैन, प्रतियोगिता संयोजक सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे को नियुक्त किया गया है। समितियों में प्रमुख रूप से आवास, भोजन (मेस), परिवहन, साफ-सफाई, पेयजल, स्वागत, प्रचार प्रसार, चिकित्सा, आपत्ति निराकरण, क्रीड़ागन, सामग्री क्रय, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कम्युनिकेशन सहित अन्य समितियाँ बनाई गई है। आयोजन में सहभागिता हेतु संभाग के दलों का आगमन 22 अक्टूबर से ट्रेनों/ बसों द्वारा शुरू हो जायेगा। टीमों की आवास व्यवस्था गाडरवारा के अशासकीय न्यू एज पब्लिक स्कूल, काबरा स्कूल, क्रेयान स्कूल एवं शिवा इंटरनेशनल स्कूल दिघोरी में की गई है। भोजन के लिए मैस स्थानीय पीएमश्री शा कन्या नवीन उ मा विद्यालय में तैयार की जा रही है। टीमों को आवास स्थलों से मैस व मैदानो तक बसों द्वारा ले जाया जायेगा। मैचो के लिए मैदानो को बहुत दिनों से तैयार किया जा रहा है चुंकि सभी मैच लेदर बॉल से होना है इसीलिए टर्फ पिच का निर्माण मैदानो पर किया जा रहा है जो कि अपने अंतिम दौर में है। मैचों में संभागों के खिलाडी अपना जौहर दिखाएंगे। चुंकि नगर व क्षेत्र में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा क्रिकेट खेल में राज्य स्तर का यह पहला आयोजन है जिसे लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। आयोजन समिति की अध्यक्ष जिले की कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के मार्गदर्शन में सभी समितियों के प्रभारी, सह प्रभारी एवं सदस्य आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हुए है। तैयारियो में नपा, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभाग भी योगदान दे रहे है।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
🚨 नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़: नरसिंहपुर में बासी खाना खाने से 12 बच्चे बीमार
- 03 November, 2026
- 2 Mins
नरसिंहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 71वां मध्य प्रदेश स्थापना दिवस
- 01 November, 2026
- 8 Mins
🏏 शानदार जीत: रीवा संभाग ने फाइनल में ठोकी ताल, नर्मदापुरम को 9 विकेट से रौंदा!
- 27 October, 2026
- 2 Mins
मां नर्मदा के पावन तट पर गूंजेगा सीताराम नाम, 11 नवंबर से महायज्ञ का भव्य आयोजन
- 26 October, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य और रंगारंग शुभारंभ
- 23 October, 2026
- 5 Mins
