परशुराम भवन नरसिंहपुर में उमड़ेगा सामाजिक एकता का महासंगम,

1000496766

 परशुराम भवन नरसिंहपुर में उमड़ेगा सामाजिक एकता का महासंगम, 
ब्राह्मण समाज का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह 22 फरवरी 2026 को,

सनातन ब्राह्मण महासभा जिला नरसिंहपुर के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह इस वर्ष भी पूरे उत्साह, उमंग और गरिमामयी वातावरण में आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन रविवार, 22 फरवरी 2026 को परशुराम भवन, स्टेशनगंज, नरसिंहपुर में संपन्न होगा।

कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन के अंतर्गत सह-भोज कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसमें समाजजन आपसी सौहार्द, प्रेम एवं एकता का परिचय देंगे।

सनातन ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंकज महाराज दुबे ने जिलेभर के समस्त समाजजनों से अपील की है कि वे अपने परिजनों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और सामाजिक समरसता को मजबूत करें

इस वार्षिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्र कर आपसी मेल-मिलाप, विचार-विमर्श एवं सामाजिक एकजुटता को सशक्त करना है। हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है
 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।