चोरी + साजिश: सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला शातिर चोर अखिलेश सिंह गिरफ्तार, 10 संगीन मामलों का खुलासा
- bySatendra Mishra
- 21 Feb 2026, 07:24 AM
- 5 Mins
चोरी + साजिश: सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला शातिर चोर अखिलेश सिंह गिरफ्तार, 10 संगीन मामलों का खुलासा,
नरसिंहपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस ने एक बेहद शातिर और खतरनाक साजिश का पर्दाफाश करते हुए चोरी के बाद सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले भड़काऊ नोट छोड़ने वाले आरोपी अखिलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पूर्व से 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और उसने प्रदेश के कई जिलों में इसी तरह की वारदातें करना स्वीकार किया है
घटना का खुलासा:दिनांक 16-17 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात करेली स्थित एक ऑटो पार्ट्स दुकान का ताला तोड़कर चोर ने ₹4,000 नगद एवं एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके बाद आरोपी ने जानबूझकर घटना स्थल पर भड़काऊ लेख/नोट छोड़ दिया, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और पुलिस व आमजन को गुमराह करने की साजिश रची गई
विशेष टीम ने खोली साजिश की परतें:मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन, एएसपी संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान अखिलेश सिंह निवासी दमोह के रूप में हुई, जो उस समय जिला छतरपुर की जेल में निरुद्ध था
पुलिस टीम ने छतरपुर पहुंचकर आरोपी को विधिवत अभिरक्षा में लिया और न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की, जिसमें उसने छतरपुर, पन्ना, दमोह एवं जबलपुर जिलों में 8 से अधिक चोरी की वारदातें तथा हर घटना के बाद भड़काऊ नोट छोड़ने की बात स्वीकार की
साजिश का खतरनाक तरीका:आरोपी का मकसद चोरी के बाद सामाजिक तनाव पैदा करना और जांच की दिशा भटकाना था, ताकि पुलिस का संदेह उस पर न जाए
वैधानिक कार्यवाही:आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4), 305(ए), 317 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है
इनकी रही सराहनीय भूमिका:थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उनि रामरतन सोनी, कुलदीप सोमकुंवर, आरक्षक राजेश बागरी, कपिल राजपूत, अजय ठाकुर, सोनू सतारे, आरक्षका पुष्पेन्द्र सेन तथा सायबर सेल के प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह व महिला आरक्षक कुमुद की विशेष भूमिका रही
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
