भारत और ब्राजील के रिश्तों में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है
- bySatendra Mishra
- 21 Feb 2026, 03:29 PM
- 3 Mins
भारत और ब्राजील के रिश्तों में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है. पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा ने द्विपक्षीय वार्ता में उन मुद्दों पर हाथ मिलाया है, जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान मिलेगी. पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने हैदराबाद हाउस में ज्वाइंट स्टेटमेंट दिया. भारत और ब्राजील ने क्रिटिकल मिनरल, खनन, डिजिटल सहयोग और कोस्टल सेक्टर में अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ एलिमेंट्स से जुड़े समझौते सप्लाई चेन सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं और यह साझेदारी दोनों देशों के लिए 'विन-विन' साबित होगी.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक मंचों पर भारत और ब्राजील की साझेदारी प्रभावी रही है और दोनों देश इस बात पर एकमत हैं कि हर समस्या का समाधान संवाद और कूटनीति से होना चाहिए. उन्होंने आतंकवाद को पूरी मानवता का शत्रु बताते हुए कहा कि भारत और ब्राजील इसके खिलाफ एकजुट हैं. साथ ही, दोनों देशों ने वैश्विक संस्थाओं में सुधार को भी अत्यंत आवश्यक बताया.
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,
- 22 July, 2026
- 3 Mins
