रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा 28 जून
- bySatendra Mishra
- 26 Jun 2026, 03:17 PM
- 3 Mins
रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा
28 जून को श्री खाटू श्याम दरबार में सजेगा भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव
गाडरवारा । राजस्थान के विश्वप्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर, रिंगस की तर्ज पर अब गाडरवारा तहसील के ग्राम झांझनखेड़ा स्थित श्री खाटू श्याम दरबार भी श्याम भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। "हारे के सहारे" श्री श्याम बाबा की असीम कृपा से यहां लगातार धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार, 28 जून 2026 को "एक शाम श्याम दरबार के नाम" भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 7 बजे से प्रारंभ होकर देर रात्रि तक चलेगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित प्रसिद्ध भजन गायक एवं कलाकार श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे।
आयोजन के दौरान दिव्य दरबार, अखंड ज्योति, पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा एवं भव्य श्याम दरबार की मनोहारी सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दावा किया है।
आयोजकों का कहना है कि जैसे राजस्थान के रिंगस-खाटू धाम में देशभर से श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, उसी प्रकार झामरखेड़ा का श्री खाटू श्याम दरबार भी मध्यप्रदेश में श्याम भक्तों की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
नरसिंहपुर इलाज में लापरवाही से मौत का आरोप, जांच रिपोर्ट पर भी गंभीर सवाल
- 23 June, 2026
- 4 Mins
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री में देरी, 25 जून तक भोपाल में दस्तक की उम्मीद
- 23 June, 2026
- 5 Mins
