नरसिंहपुर: शंकराचार्य जी के अपमान के विरोध में 24 घंटे का मौन व्रत
- bySatendra Mishra
- 20 Jan 2026, 04:08 PM
- 3 Mins
नरसिंहपुर: शंकराचार्य जी के अपमान के विरोध में 24 घंटे का मौन व्रत, सर्वसमाज ने दिखाई एकजुटता
नरसिंहपुर।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के साथ हुए घटनाक्रम के विरोध में नरसिंहपुर जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। जिला मुख्यालय स्थित श्री शंकराचार्य चौक पर पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, अजय दुबे एवं चंद्रप्रकाश यादव के नेतृत्व में 24 घंटे का मौन व्रत रखा गया।
इस मौन व्रत में जिलेभर से सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शंकराचार्य जी के साथ हुए कथित अपमान की कड़े शब्दों में निंदा की। उपस्थित लोगों ने इसे सनातन परंपरा, धर्म और धार्मिक गुरुओं के सम्मान पर आघात बताया।
मौन व्रत के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शंकराचार्य जैसे परम पूज्य धर्मगुरु का अपमान पूरे हिंदू समाज का अपमान है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
कार्यक्रम में सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में धर्म, संस्कृति और सनातन परंपरा की रक्षा का संकल्प लिया और चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
करेली: सड़क हादसे में CPR देकर बचाई जान
Latest News
गाडरवारा बोहानी हाट बाजार में गम कथा, शिक्षक दिवस पर गुरुओं का हुआ सम्मान
- 06 September, 2026
- 3 Mins
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़: गाडरवारा में लिलवानी नदी के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,
- 04 September, 2026
- 2 Mins
गाडरवारा: एनटीपीसी के दो इंजीनियरों से मारपीट और वसूली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- 03 September, 2026
- 3 Mins
