नरसिंहपुर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के माघ मेला में मोनी अमावस्या पर्व पर शंकराचार्य अविमुक्तानंद सरस्वती महाराज के अपमान एवं साधु संत के साथ की गई मारपीट की घटना को लेकर जिला युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। सुभाष पार्क चौराहे पर एकत्रित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रयागराज की घटना को सनातन धर्म का घोर अपमान बताया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार हिन्दू विरोधी है। युवा नेता अतुल चौरसिया ने कहा कि सिर्फ हिंदू मुस्लिम विवाद खड़ा कर भाजपा सत्ता हासिल करती है। एन एस यु आई जिला अध्यक्ष ईशान राय,प्रदेश महासचिव राहुल ठाकुर , प्रदेश सचिव जितेंद्र पटैल , युवा कांग्रेस पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रोहित पटेल, युवा नेता मनीष कौरव ,एन एस यू आई पूर्व प्रदेश आई टी सेल के समन्वयक अंकुर बटरी , विधानसभा अध्यक्ष शुभम ठाकुर , नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि धर्म, संस्कृति और सनातन परंपरा के सर्वोच्च शंकराचार्य जी के साथ जो व्यवहार उत्तर प्रदेश में किया गया, वह सिर्फ़ एक संत का नहीं, बल्कि पूरे सनातन का अपमान है। उत्तर प्रदेश की सरकार सत्ता के अहंकार में इतनी अंधी हो चुकी है ,कि उसे न संत दिख रहे हैं, न संस्कृति, न संवैधानिक मर्यादा। इसी निरंकुशता, तानाशाही और दमनकारी रवैये के विरोध में हम उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर और विरोध कर यह संदेश दे रहे हैं कि कभी संतों का अपमान बर्दाश्त नही होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
