ककरा घाट से गूंजा हर-हर महादेव, भव्य पंचध्वज महाकावड़ यात्रा का शुभारंभ नर्मदा जल लेकर निकले शिवभक्त, डमरू घाटी, मृगनाथ धाम, चौगान किला, रानी दहार एवं सिद्धेश्वर धाम होते हुए पहुंचेगे श्रद्धालु; नाग पंचमी पर 17 अगस्त को होगा भगवान शिव का जलाभिषेक

1000047280

ककरा घाट से गूंजा हर-हर महादेव, भव्य पंचध्वज महाकावड़ यात्रा का शुभारंभ

नर्मदा जल लेकर निकले शिवभक्त, डमरू घाटी, मृगनाथ धाम, चौगान किला, रानी दहार एवं सिद्धेश्वर धाम होते हुए पहुंचेगे श्रद्धालु; नाग पंचमी पर 17 अगस्त को होगा भगवान शिव का जलाभिषेक

गाडरवारा। श्रावण मास के पावन अवसर पर शनिवार 15 अगस्त 2026 को क्षेत्र में धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गौ रक्षक मित्र मंडल, मृगनाथ धाम एवं चौगान किला तथा समस्त श्रद्धालु भक्तों के सहयोग से भव्य पंचध्वज महाकावड़ यात्रा का शुभारंभ ककरा घाट स्थित मां नर्मदा तट से हुआ। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने मां नर्मदा का पवित्र जल कांवड़ में भरकर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ यात्रा प्रारंभ की।

भगवा ध्वजों और कांवड़ के साथ निकली यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यात्रा का मार्ग ककरा घाट से डमरू घाटी, मृगनाथ धाम, चौगान किला, रानी दहार एवं सिद्धेश्वर धाम निर्धारित किया गया है। मार्ग में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए धार्मिक स्थलों पर पहुंचेंगे।

आयोजकों ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन परंपरा, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना है। 17 अगस्त 2026, सोमवार को नाग पंचमी के पावन पर्व पर नर्मदा जल से भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया जाएगा।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं शिवभक्तों से अपील की है कि वे परिवार सहित पंचध्वज महाकावड़ यात्रा में सहभागी बनकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है तथा पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष गूंज रहे हैं।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।