गाडरवारा 25 अप्रैल को नगर के नूपुर कान्वेंट स्कूल में अंतराष्ट्रीय कथावाचक महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव महाराज का आगमन हो रहा है....
- bySatendra Mishra
- 23 Apr 2026, 06:10 PM
- 3 Mins
25 अप्रैल को आएंगे स्वामी इंद्रदेव महाराज
आगमन को लेकर आयोजित बैठक मे बनी रूपरेखा
गाडरवारा। आगामी 25 अप्रैल को नगर के नूपुर कान्वेंट स्कूल में अंतराष्ट्रीय कथावाचक महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव महाराज का आगमन हो रहा है। इस दौरान इंद्रदेव महाराज भक्तो से संवाद करते हुए आगामी दिनों में होने वाली शिव महापुराण कथा के विषय मे चर्चा करेंगे एवं शिष्यों से भी मुलाक़ात करेंगे। उनके आगमन को लेकर गत दिवस स्थानीय नुपुर स्कूल में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सुरेन्द्र नामदेव एवं जितेंद्र नामदेव ने महाराज जी के आगमन एवं उस दौरान होने वाले आयोजन से जुडी जानकारी देते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई एवं आवश्यक सुझाव लिए। इस अवसर पर राजेंद्र नामदेव, राजेंद्र बघेल,दिनेश नामदेव,राजेंद्र तिनगुरिया, ओंकार सेन, प्रकाश बघेल, नर्मदा चरण पटेल, बलराम नामदेव, आशीष भार्गव, प्रीती भार्गव, दमयंती कोरी, रीना कोरी,मधुसूदन पटेल, दीप तिवारी, सुनील शर्मा, योगेश वर्मा, आशीष सोनी, सर्वेश सोनी, रविश मेहरा कमलेश मिश्रा, कमलेश प्रजापति, सिद्धार्थ नामदेव, राजेश कीर आदि उपस्थित रहे
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
