गाडरवारा 5वीं एवं 8वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्गणना कार्य संपन्न त्रुटियों के सुधार एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर
- bySatendra Mishra
- 23 Apr 2026, 05:59 PM
- 3 Mins
5वीं एवं 8वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्गणना कार्य संपन्न
त्रुटियों के सुधार एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर
(गाडरवारा) विगत दिवस विकासखंड चीचली के मूल्यांकन केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं के मूल्यांकन के उपरांत उत्तरपुस्तिकाओं की पुनर्गणना कार्य मूल्यांकन केंद्र प्रभारी प्राचार्य भूपेश ठाकुर के निर्देशन में पूर्ण हुआ। शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशों के परिपालन में द्वारा मूल्यांकन में संभावित त्रुटियों को दूर करने एवं विद्यार्थियों को सही अंक प्रदान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। सहायक मूल्यांकन केंद्र प्रभारी सत्यम ताम्रकार द्वारा इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए तथा नियुक्त मूल्यांकनकर्ताओं को पुनर्गणना से संबंधित समस्त निर्देशों से अवगत कराया। पुनर्गणना के पश्चात प्राप्त अंकों की आरएसके पोर्टल पर फीडिंग का कार्य किया गया। मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं का यह पुनर्गणना कार्य हेडवैल्युअर तथा मूल्यांकनकर्ता हरिशंकर यूइके, सत्यम ताम्रकार, पवन विजोरया, रामकुमार कौरव, लेखराम गौतम, मनीष नेमा, शैलेश खोब्रागड़े, हेमंत पटेल, ज्योति सोनी अमरावती श्रीवास, रूपाली कुरडे, सुनील सोनी, सत्येंद्र भट्ट के सहयोग से पूर्ण हुआ।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
🚨 नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़: नरसिंहपुर में बासी खाना खाने से 12 बच्चे बीमार
- 03 November, 2026
- 2 Mins
नरसिंहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 71वां मध्य प्रदेश स्थापना दिवस
- 01 November, 2026
- 8 Mins
🏏 शानदार जीत: रीवा संभाग ने फाइनल में ठोकी ताल, नर्मदापुरम को 9 विकेट से रौंदा!
- 27 October, 2026
- 2 Mins
मां नर्मदा के पावन तट पर गूंजेगा सीताराम नाम, 11 नवंबर से महायज्ञ का भव्य आयोजन
- 26 October, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य और रंगारंग शुभारंभ
- 23 October, 2026
- 5 Mins
