चीचली विकासखंड के ग्राम तेंदूखेड़ा छोटा के जनशिक्षा केंद्र शा उ मा विद्यालय में जनशिक्षा केंद्र स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
- bySatendra Mishra
- 23 Apr 2026, 05:54 PM
- 3 Mins
तेंदूखेड़ा छोटा मे समीक्षा बैठक सम्पन्न
गाडरवारा। विगत दिवस चीचली विकासखंड के ग्राम तेंदूखेड़ा छोटा के जनशिक्षा केंद्र शा उ मा विद्यालय में जनशिक्षा केंद्र स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में जनशिक्षक संजय सोनी ने सभी छात्रों की अपार आई डी बनाने ,कक्षा 5 वी/ 8 वी उत्तीर्ण छात्रों को स्कोर कार्ड वितरित कर उन्हें नजदीकी माध्यमिक/हाई स्कूल /हायर सेकेंडरी विद्यालय में अगली कक्षा में दाखिल कराने , विद्यालय ग्राम बसाहट का सर्वे कर 6 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों को कक्षा 1 में दाखिल करने , छात्र छात्राओं के पुस्तक वितरण की ऑनलाइन प्रविष्टि करने ,मध्यान्ह भोजन का वार्षिक डेटा एंट्री प्रपत्र जमा करने , जल गंगा संरक्षण अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने संबंधी निर्देश दिए। बैठक में जनशिक्षा केंद्र प्रभारी सतेंद्र सिंह कौरव ने विद्यालय में छात्रों की सौ प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने संबंधी निर्देश दिए । इस अवसर पर प्रधान पाठक राजकुमार ठाकुर , शोभाराम वाजपेई , अशोक ठाकुर , दीपक मेहरा, राघवेंद्र राजपूत ,स्वाति ठाकुर , मिश्री लाल मेहरा , सुमंत्रा विश्वकर्मा ,स्वप्निल नामदेव , ज्ञानेश्वर मेहरा ,महेश ठाकुर ,कमलेश गौंड , प्रवीण शर्मा,कमलेश गौंड , संजय वाड़ीवे, हर्षित नामदेव , हेमकुमार नामदेव , भागवेंद्र कौरव ,चिंतामन पटेल ,विष्णु प्रसाद कटारे , राजश्री बेलवंशी ,शिवराज सिंह ठाकुर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,
- 22 July, 2026
- 3 Mins
