Follow Us:

जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है सालीबाड़ा गांव में नहर किनारे रील बना रहीं चार लड़कियां तेज बहाव की चपेट में आ गईं

1000613018

जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शादी की खुशियां मातम में तब बदल गईं, जब सालीबाड़ा गांव में नहर किनारे रील बना रहीं चार लड़कियां तेज बहाव की चपेट में आ गईं। मोबाइल कैमरे में यादें कैद करने की ये कोशिश जिंदगी की आखिरी रील साबित हुई।

हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। गांव में एक शादी समारोह में आई पांच लड़कियां नहर पर नहाने गई थीं। इसी दौरान किनारे पर खड़े होकर रील बनाते समय एक लड़की का पैर फिसला और उसे बचाने के चक्कर में तीनों सहेलियां एक-एक कर गहरे पानी में समा गईं। एक लड़की, जिसे तैरना आता था, वह संघर्ष कर बाहर निकल आई, लेकिन बाकी तीन को मौत की लहरें अपने साथ बहा ले गईं। वहां मौजूद लोगों ने साड़ी फेंककर उन्हें बचाने की जीतोड़ कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना क्रूर था कि लड़कियां हाथों से छूट गईं।

SDRF और पुलिस की टीम ने घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद 16 वर्षीय शीतल और 14 वर्षीय सानिया के शव घटनास्थल से 1 किमी दूर बरामद हुए। 14 साल की तनु अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। रील बनाने का यह जुनून एक बार फिर मातम की वजह बना है। अपील है कि खतरनाक जगहों पर मोबाइल और कैमरे के क्रेज से बचें, क्योंकि जिंदगी की कीमत एक लाइक या व्यू से कहीं ज्यादा है। 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।