नरसिंगपुर राष्ट्रवादी किसान आर्मी ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
- bySatendra Mishra
- 23 Apr 2026, 08:31 PM
- 3 Mins
नरसिंहपुर।गेहूं स्लाट बुकिंग की समस्या का निराकरण किया जाए एवं चना, मसूर की सरकारी खरीदी चालू करवाकर तब तक जारी रखी जाए। जब तक हर किसान का एक-एक दाना सरकार द्वारा खरीद न लिया जाये। खरीदी केन्द्र में किसान का सत्यापन मोबाइल OTP की व्दारा करना सुनिश्चित करें बायोमेट्रिक व्दारा व्यवहारिक नहीं है, महिला किसानों को विशेष परेशानी हो रही है।
चने की उपज में तेवड़ा मिले होने की परमिशन लिमिट 2 प्रतिशत निर्धारित की जावे।
खरीफ की सीजन आने वाला है सरकार व्दारा किसानों को खाद देना शुरू किया गया है, हमारी मांग है कि गन्ना एवं आने वाली फसल हेतु एक एकड़ के लिए 3 बोरी DAP, 4 बोरी यूरिया 1 बोरी पोटाश और यह सभी जिंसो को एक साथ उपलब्ध कराया जावे।
ग्रामीण क्षेत्रो से बिना सूचना के बिजली विभाग द्वारा डीपी उतार कर ले जाने पर प्रतिबंध लगाया जावे एवं बिजली फाल्ट होने पर जल्द से जल्द ठीक कराई जाए।
शादियों के इस सीजन में गैस सिलेंडर की कमी के कारण लोगो को परेशानी हो रही है। अतः विवाह के निमंत्रण पत्र पर गैस की टंकी उपलब्ध करवाए।
ज्ञापन के अवसर पर बड़ी संख्या में राष्ट्रवादी किसान आर्मी के सदस्य एवं किसान उपस्थित रहे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
