Follow Us:

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के अगले दिन शुक्रवार को कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संवाददाता सम्मेलन कर भाजपा की जीत का भरोसा जताया...

1000648569

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के अगले दिन शुक्रवार को कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संवाददाता सम्मेलन कर भाजपा की जीत का भरोसा जताया।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है और पहले चरण में ही भाजपा 110 से अधिक सीटें जीत लेगी। बता दें कि पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हुआ। अमित शाह ने कहा कि पहले चरण में रिकार्ड मतदान हुआ है, जो बंगाल की जनता में परिवर्तन की इच्छा को दर्शाता है।  

इससे साफ संकेत मिलता है कि ममता बनर्जी की सरकार का समय समाप्त हो चुका है और बंगाल अब भाजपा की सरकार चाहता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोग बिना डर के वोट डालने आए और तृणमूल कांग्रेस के गुंडों का असर नहीं पड़ा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज, कानून-व्यवस्था की बदहाली और घुसपैठ जैसी समस्याओं का अंत भाजपा की सरकार बनते ही हो जाएगा। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सत्ता में आई तो युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और राज्य को विकास का नया माडल देगी। शाह ने यह भी कहा कि बंगाल से हर घुसपैठिए को बाहर किया जाएगा और ‘लव जिहाद’ व ‘लैंड जिहाद’ जैसी घटनाओं पर पूर्ण विराम लगेगा।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।