खंडवा में पशुओं की हड्डी और चर्बी से बन रहा था नकली घी
- bySatendra Mishra
- 24 Apr 2026, 04:29 PM
- 3 Mins
खंडवा के इमलीपुरा क्षेत्र में जिला प्रशासन ने एक ऐसी घिनौनी करतूत का भंडाफोड़ किया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। बेगम पार्क के पास एक गली में चल रही कथित नकली घी की फैक्ट्री पर जब संयुक्त टीम ने छापा मारा, तो वहां का नजारा बेहद खौफनाक था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यहां पशुओं की चर्बी को पकाकर घी तैयार किया जा रहा था, जिसे बाजार में खपाने की पूरी तैयारी थी।
कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर और पुलिस टीम ने मौके से 79 डिब्बे संदिग्ध सामग्री और 200-200 किलो के 9 बड़े ड्रम जब्त किए हैं, जो पशुओं की चर्बी से लबालब भरे हुए थे। स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि अनवर कुरैशी के मकान में अवैध रूप से पशुओं की कटिंग कर उनकी हड्डियों और चर्बी से खाद्य पदार्थ बनाया जा रहा है। बदबू इतनी भीषण थी कि मौके पर पहुंचीं विधायक कंचन तनवे भी वहां ज्यादा देर खड़ी नहीं रह सकीं और उन्होंने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पशु विभाग ने मौके से सैंपल लेकर लैब भेज दिए हैं और मकान मालिक अनवर कुरैशी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रशासन अब इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रहा है ताकि यह पता चल सके कि यह 'मौत का सामान' किन-किन बाजारों और दुकानों तक पहुंचाया जा रहा था
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
छात्र-छात्राओं को POCSO एक्ट और साइबर क्राइम की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
- 10 September, 2026
- 4 Mins
ग्राम लिलवानी में पूज्य गुरुदेव नेपाली बाबा का शुभागमन, विट्ठल मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
- 09 September, 2026
- 3 Mins
एक वृक्ष शहीद आशीष शर्मा के नाम: विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया वृक्षारोपण, शहादत को किया नमन
- 09 September, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा बोहानी हाट बाजार में गम कथा, शिक्षक दिवस पर गुरुओं का हुआ सम्मान
- 06 September, 2026
- 3 Mins
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़: गाडरवारा में लिलवानी नदी के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,
- 04 September, 2026
- 2 Mins
गाडरवारा: एनटीपीसी के दो इंजीनियरों से मारपीट और वसूली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- 03 September, 2026
- 3 Mins
