Follow Us:

गाडरवारा बोहानी हाट बाजार में गम कथा, शिक्षक दिवस पर गुरुओं का हुआ सम्मान

1000097162

बोहानी हाट बाजार में गूंजी राम कथा, शिक्षक दिवस पर गुरुओं का हुआ सम्मान
बोहानी। हाट बाजार परिसर में इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना हुआ है। श्री श्री 108 श्री हृदय दास जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा श्रवण के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पूरा परिसर राम नाम के जयकारों से गूंज रहा है।
शिक्षक दिवस पर हुआ विशेष आयोजन
श्रीराम कथा के पावन अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में गुरुओं के सम्मान का विशेष आयोजन किया गया। खुशी डेयरी फ्रूट्स के संचालक एवं श्री महाराज के परम भक्त पुनीत कुमार त्यागी ने ग्राम के सभी सम्मानित शिक्षकों को माता सरस्वती की तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया।
गुरु सम्मान ने जीता लोगों का दिल
एक ओर महाराज जी द्वारा भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का संदेश दिया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर समाज को शिक्षा और संस्कारों का प्रकाश देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मौजूद श्रद्धालु और ग्रामवासी भावविभोर नजर आए।
ग्रामवासियों ने श्रीराम कथा के आयोजन तथा शिक्षक दिवस पर गुरुओं के गरिमामयी सम्मान की सराहना करते हुए पुनीत कुमार त्यागी की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।