सेवा के संकल्प के साथ रोटरी क्लब गाडरवारा ‘राणा’ ने भरी नई उड़ान राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की गरिमामयी मौजूदगी में नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व,नए सदस्यों को पहनाई गई रोटरी पिन
- bySatendra Mishra
- 06 Sep 2026, 10:52 PM
- 8 Mins
सेवा के संकल्प के साथ रोटरी क्लब गाडरवारा ‘राणा’ ने भरी नई उड़ान
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की गरिमामयी मौजूदगी में नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व,नए सदस्यों को पहनाई गई रोटरी पिन
गाडरवारा। रोटरी क्लब गाडरवारा ‘राणा’ का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम पूजन के उपरांत राष्ट्रीय गान गया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी के पितृ पुरुष एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा शामिल हुए। उनके साथ बिहार से राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलम सिंह रूपरा, इलेक्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भानु प्रताप सिंह, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रकाश गुप्ता, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रूद्रेश तिवारी,मयंक साहू,पूर्व विधायक संजय शर्मा,पूर्व विधायक सुनीता/मंजिले पटेल एवं रोटरी क्लब गाडरवारा के अध्यक्ष शरद मौलासरिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद रोटरी क्लब गाडरवारा ‘राणा’ की नवीन कार्यकारिणी ने विधिवत दायित्व ग्रहण किया।
अभिषेक बड़कुर ने अध्यक्ष, प्रशांत मालपानी ने सचिव, रूपेश राय ने कोषाध्यक्ष, जिनेश जैन ने कार्यकारी निदेशक, मनीष जायसवाल ने फाउंडेशन अध्यक्ष तथा प्रियंक सोनी ने सेवा परियोजना,रूपेश राय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा नए सदस्यों को रोटरी पिन लगाकर विधिवत सदस्यता प्रदान की गई।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने रोटरी की सेवा भावना की सराहना करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवी संस्थाएं समाज के विकास और जरूरतमंदों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।आज हमारे प्रथम कार्यक्रम मे माननीय राज्यसभा सांसद श्री विवेक कृष्ण तन्खा जी द्वारा सेवा कार्यों के लिए ₹20 लाख की घोषणा किया जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। इसके लिए रोटेरियन सचिव प्रशांत मालपानी द्वारा तनखजी एवं समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
समारोह में गाडरवारा नगर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नागरिकों, रोटरी क्लब सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। राउरकेला एवं नरसिंहपुर से आए रोटरी सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
आज जिन्होंने रोटी क्लब राना की सदस्यता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के माध्यम से सदस्यता प्राप्त जीनेश जैन,रूपेश राय,मनीष जायसवाल,प्रियंक सोनी,नीलेश साहू,प्रशांत मालपानी,महेश रघुवंशी,देवेंद्र साहू,अमन जैन,प्रशांत राजपूत,अनुज मालपानी,सौरभ जैन,अमित अग्रवाल,मोनू पांडे,पुलकित काबरा,राहुल तिवारी, विवेक मूंदड़ा,ऋषभ मालपानी,पीयूष खर्चांची,सजल जैन, सुमित सिंह, डॉ.अरविंद चौकसे,सौरभ गुप्ता,सेतु जैन,नवीन दुगड,लोकेश मालपानी,गौतम आचार्य,आयुष जैन,रुचिर सोनी,डॉ अभिनव जैन,डॉ.आशुतोष मेहता,आलोक जैन,अभिषेक चौकसे सालेचौका, अमरीश राय सालेचौका,मनमोहन राठी,डॉ मनीष महोबिया,अनीश जैन, स्वप्निल बिश्नोई, सर्वेश राय,संजीव जैन, संदीप उपाध्याय, देवेश बुधौलिया,सर्वेश पांडे,चतुर्भुज पेशवानी इसके अलावा और अनेको सदस्यों ने आज सदस्यता ग्रहण की।
आज के कार्यक्रम में गाडरवारा नगर की समाजसेवी संस्थाओं से कदम संस्था प्रमुख अजय खत्री,मानव सेवा संघ से बृज रतन कवरा,वैश्य महासम्मेलन से अरविंद अग्रवाल,साहू समाज से जिला महासचिव नीलेश साहू,सुरेन्द साहू,टैगोर विद्या निकेतन के पदाधिकारी एवं अनेकों संस्थाओं के संस्था प्रमुख उपस्थित रहे।
नवीन कार्यकारिणी ने आगामी समय में सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह ने गाडरवारा में रोटरी की सेवा गतिविधियों को नई ऊर्जा और नई दिशा देने का संदेश दिया।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
ब्रेकिंग न्यूज़ | गाडरवारा जवाहर कृषि उपज मंडी में निजी व्यापारियों का प्लेटफार्म नंबर-1 पर कब्जा!
- 19 September, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा आदिवासी बच्चों की शिक्षा को डिजिटल उड़ान दे रहा आश्रय वेलफेयर फाउंडेशन
- 14 September, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा योग शिविर के दूसरे दिन दिखा उत्साह, 25 किमी साइकिल यात्रा से दिया फिट इंडिया का संदेश
- 13 September, 2026
- 6 Mins
