Follow Us:

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2026: नरसिंहपुर की शिक्षिका शिखा शर्मा को राज्यपाल श्री पटेल और CM डॉ. यादव ने किया सम्मानित ​प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण, आईसीटी, खेल और पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

1000100676

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2026: नरसिंहपुर की शिक्षिका शिखा शर्मा को राज्यपाल श्री पटेल और CM डॉ. यादव ने किया सम्मानित

  • प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण, आईसीटी, खेल और पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

नरसिंहपुर। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिले का नाम रोशन करने वाली शिक्षिका सुश्री शिखा शर्मा को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में सम्मानित किया गया है। भोपाल में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। सुश्री शर्मा वर्तमान में एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, लोकीपार में पदस्थ हैं।

21वीं सदी के कौशलों और डिजिटल साक्षरता पर दिया जोर

​सुश्री शर्मा को यह सम्मान 21वीं सदी के '4 C कौशलों' (रचनात्मकता, सहयोग, संवाद एवं आलोचनात्मक चिंतन) के विकास के लिए प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण, विद्यार्थियों में डिजिटल साक्षरता, आईसीटी (ICT) टूल्स के उपयोग को बढ़ावा देने और स्वयं डिजिटल कंटेंट तैयार करने के लिए दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने खेलकूद एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।

​पारंपरिक शिक्षण पद्धति में आधुनिक नवाचारों का समावेश कर उन्होंने विद्यार्थियों के लिए सीखने के नए अवसर तैयार किए, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में तकनीकी और रचनात्मक दक्षता बढ़ी है।

जिले में खुशी की लहर, ग्रामीणों और सहकर्मियों ने किया स्वागत

​राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त कर लौटने पर विद्यालय परिवार, स्थानीय ग्रामीणों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सुश्री शर्मा का आत्मीय स्वागत किया। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। वक्ताओं ने कहा कि सुश्री शिखा शर्मा की यह उपलब्धि जिले के अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।