गाडरवारा शासकीय नवीन माध्यमिक शाला पलेरा में दही हांडी कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित
- bySatendra Mishra
- 07 Sep 2026, 06:58 PM
- 3 Mins
शासकीय नवीन माध्यमिक शाला पलेरा में दही हांडी कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित
गाडरवारा (चीचली)। चीचली ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला पलेरा में दही हांडी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कविताएं एवं गीत प्रस्तुत किए। साथ ही शिक्षकों को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधान पाठक मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि "शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने और उनके भविष्य का निर्माण करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"
इस गरिमामय कार्यक्रम में शिक्षिका प्रमिला श्रीवास्तव, विशोरी विश्वकर्मा, अंजलि कौरव और देवकिशन मेहरा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
ब्रेकिंग न्यूज़ | गाडरवारा जवाहर कृषि उपज मंडी में निजी व्यापारियों का प्लेटफार्म नंबर-1 पर कब्जा!
- 19 September, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा आदिवासी बच्चों की शिक्षा को डिजिटल उड़ान दे रहा आश्रय वेलफेयर फाउंडेशन
- 14 September, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा योग शिविर के दूसरे दिन दिखा उत्साह, 25 किमी साइकिल यात्रा से दिया फिट इंडिया का संदेश
- 13 September, 2026
- 6 Mins
