कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष सिंघार 10 मार्च को आएंगे* नरसिंहपुर।

7d5a810c-87c3-4c96-b214-e122d059def8-1_all_19668

कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष सिंघार
10 मार्च को आएंगे*

नरसिंहपुर।  प्रदेश में आज किसान, युवा, महिलाएं और कमजोर तबके के लोग प्रताड़ित हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने अमेरिका के आगे घुटने टेक कर देश के हितों की अनदेखी  की है अमेरिका की शर्तों पर डील कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाने का कार्य कर दिया है भविष्य में इसके दुष्परिणाम देश को भुगतना पड़ेंगे ।
उक्त आरोप जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल लगाते हुए बताया कि 10 मार्च को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग  सिंघार गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सूखाखैरी  में दोपहर 12 बजे मजदूर किसान चौपाल एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।  श्रीमती  पटेल ने जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से अनिवार्य रूप से 10 मार्च को सूखाखैरी पहुंचाने की अपील बैठक में की। उक्त बैठक मेंपार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।