मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आम ल महंगाई का एक और झटका लगा है। देश में घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया

1000585412

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। देश में घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया है। नई कीमतें तुरंत लागू कर दी गई हैं और इन्हें तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया गया है।

नई दरों के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 879 रुपये से बढ़कर 939 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है। इसके अलावा 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों के खर्च में भी इजाफा होने की संभावना है।

सरकार का कहना है कि देश में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर कोई संकट नहीं है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार भारत के पास विभिन्न स्रोतों से पर्याप्त ऊर्जा आपूर्ति मौजूद है।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।