अफवाहों से बचें, जिले में डीजल-पेट्रोल व एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित

7d5a810c-87c3-4c96-b214-e122d059def8-1_all_19668

अफवाहों से बचें, जिले में डीजल-पेट्रोल व एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी की उपलब्धता और आपूर्ति को लेकर विभिन्न माध्यमों से प्रसारित भ्रमित एवं अफवाह जनक जानकारी के कारण आमजन प्रभावित हो रहे हैं। इसके चलते पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से लोगों में यह आशंका उत्पन्न हो रही है कि निकट भविष्य में डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति होगी या नहीं।

      जिला आपूर्ति अधिकारी ने डीजल-पेट्रोल एवं एलपीजी की उपलब्धता और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सेल्स ऑफिसर आईओसीएल, एचपीसीएल, बीपीसीएल, जियो एवं नायरा नरसिंहपुर को निर्देशित किया गया है कि जिले में संचालित उनके सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों का नियमित निरीक्षण कर ईंधन व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों एवं गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वर्तमान आवश्यकता के अनुसार ही ग्राहकों को डीजल-पेट्रोल का वितरण सुनिश्चित करें। पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों में डीजल-पेट्रोल एवं एलपीजी के स्टॉक तथा आपूर्ति की स्थिति के संबंध में नियमित रूप से जानकारी प्रसारित की जाए। जिला आपूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में डीजल-पेट्रोल एवं एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिले में ईंधन एवं गैस को लेकर किसी प्रकार की कमी या आपात जैसी स्थिति निर्मित न हो।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।