⬛ तेंदूखेड़ा की एसडीएम पूजा सोनी ने UPSC में लहराया परचम — 249वीं रैंक पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने दी बधाई

1000584924

तेंदूखेड़ा की एसडीएम पूजा सोनी ने UPSC में लहराया परचम — 249वीं रैंक पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने दी बधाई,

नरसिंहपुर जिला अनुविभागीय राजस्व अधिकारी तेंदूखेड़ा सुश्री पूजा सोनी द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 249वीं रैंक प्राप्त करने पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प के बल पर सुश्री पूजा सोनी ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है कि निरंतर प्रयास और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता से देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी

सुश्री पूजा सोनी की इस सफलता पर जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।