रूस ने एक बार फिर कहा है कि अगर भारत को तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर किल्लत हुई तो वह भारत को उसकी कुल एनर्जी डिमांड को पूरा करेगा

1000584181

रूस ने एक बार फिर कहा है कि अगर भारत को तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर किल्लत हुई तो वह भारत को उसकी कुल एनर्जी डिमांड को पूरा करेगा। रूस ने यह भरोसा फिर से तब दिया है, जब अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। वहीं, ईरान ने भी होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान किया है, जहां से भारत के करीब 50 फीसदी जहाजी तेल टैंकर गुजरते रहे हैं। ऐसे में रूस भारत की मदद के लिए आगे आया है। रूस पहले भी कई मौकों पर भारत का मददगार साबित होता रहा है। बीते साल नई दिल्ली के दौरे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी भारत को एनर्जी सप्लाई जारी रखने का भरोसा दिया था।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।