Follow Us:

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने किया माध्यमिक शिक्षा मंडल के मूल्यांकन केन्द्र का निरीक्षण अनुपस्थित मूल्यांकनकर्ताओं के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश

1000586531

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने किया माध्यमिक शिक्षा मंडल के मूल्यांकन केन्द्र का निरीक्षण
अनुपस्थित मूल्यांकनकर्ताओं के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश
=========
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय नरसिंहपुर में बनाए गए मूल्‍यांकन केन्‍द्र का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान हाईस्‍कूल एवं हायर सेकेण्‍डरी परीक्षा 2026 की 25 फरवरी 2026 तक सम्पन्न हुई परीक्षा की अमूल्‍यांकित उत्‍तर पुस्तिकाओं के मूल्‍यांकन कार्य विधिवत रूप से संचालित पाया।

     कलेक्टर श्रीमती सिंह को प्राचार्य व मूल्‍यांकन केन्‍द्र अधिकारी श्री जीएस पटैल ने मूल्‍यांकनकर्ताओं की उत्‍तर पुस्तिकाओं को जॉचने की प्रक्रिया और अंक प्रदान करने की कार्यवाही से अवगत कराया। कलेक्टर ने मूल्‍यांकन कक्षों और माध्‍यमिक शिक्षा मण्‍डल के स्‍ट्रॉग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्‍ट्रांग रूम प्रभारी डॉ. अशोक उदेनिया से स्‍ट्रांग रूम की सम्‍पूर्ण मूल्‍यांकन प्रक्रिया की जानकारी ली।

     निरीक्षण उपरांत मूल्‍यांकन केन्‍द्र पर मूल्‍यांकनकर्ताओं की न्‍यूनतम उपस्थिति पर असंतोष व्‍यक्‍त किया। उन्होंने अनुपस्थित मूल्‍यांकर्ताओं की जानकारी प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उनके विरूद्ध अनुशासनात्‍मक कार्यवाही करने के लिए प्रस्‍ताव भेजने के निर्देश दिए। मूल्‍यांकनकर्ताओं को समयानुसार मूल्‍यांकन केन्‍द्र पर उपस्थित रहने एवं मूल्‍यांकन कार्य को मण्‍डल के निर्देशो के अनुरूप समय-सीमा मे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।