बिहार में पांच राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में NDA को जीत हासिल हुई
- bySatendra Mishra
- 16 Mar 2026, 08:15 PM
- 2 Mins
बिहार में पांच राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में NDA को जीत हासिल हुई. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, मंत्री और जदयू नेता रामनाथ ठाकुर और भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम चुनाव जीत गए. पर इस चुनाव में विपक्ष भी खाली हाथ नहीं रहा. चलिए जानते हैं कि विपक्ष को क्या मिला?
राज्यसभा चुनाव के दौरान विपक्ष खास कर RJD की बात करें तो इस चुनाव से भविष्य के अच्छे राजनीतिक संकेत मिले हैं. अनुभवहीनता के कारण राजद ने AIMIM से वर्ष 2025 विधानसभा चुनाव में किनारा किया. इस वजह से मुस्लिम वोटों का बिखराव हुआ. लेकिन राज्यसभा चुनाव में इनकी एकजुटता भविष्य में एक बड़ी ताकत बनेगी. वर्ष 2025 विधानसभा चुनाव में राजद और एआईएमआईएम की टकराहट के कारण कई सीटें हारी. अब यह गठजोड़ बना रहा और आपसी समझौते के साथ चुनावी रणनीति बनी तो एक बड़ी मुसीबत का सामना एनडीए को करना पड़ सकता है.
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
