कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई
- bySatendra Mishra
- 16 Mar 2026, 07:43 PM
- 6 Mins
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, संकल्प से समाधान अभियान, जिले में एलपीजी की स्थिति, सीएम हेल्पलाइन, निर्माण कार्यों, बोरी बंधान, फार्मर रजिस्ट्री, समाधान ऑलाइन, पीएम किसान मित्र सूर्या योजना, समय सीमा के लंबित प्रकरणों आदि पर विस्तार से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बैठक में नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना और संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा की। उन्होंने जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले शिविरों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने तथा हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए। शिविर में सभी विभाग अपनी- अपनी योजनाओं की जानकारी देंगे और प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों का निराकरण कर ऑनलाइन दर्ज करेंगे।
कलेक्टर ने जिले में एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्ध और वितरण की जानकारी ली। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में एलपीजी बुकिंग एवं वितरण सुचारू रूप से संचालित है। इस संबंध में आ रही समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और उनके मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन और समय सीमा पत्रों के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रकरणों का संतुष्टि के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जो कार्य लंबित हैं, उन्हें पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।
कलेक्टर ने आजीविका मिशन ग्रामीण के द्वारा किए गए बोरी बंधान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो। सभी शासकीय कार्यालयों एवं कार्यक्रमों में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसका पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने फार्मर आईडी की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, उन किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाए, जिससे उन्हें शासन की महत्वाकांछी योजनाओं का लाभ तत्परता से मिल सके।
बैठक में कलेक्टर ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित गौशालाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि गौशालाओं की भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए। गौशालाओं के रखरखाव को बेहतर किया जाए।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
