भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है
- bySatendra Mishra
- 16 Mar 2026, 05:45 PM
- 2 Mins
बंगाल बीजेपी ने जारी की 144 कैंडिडेट्स की पहली सूची
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है, जहां से ममता बनर्जी चुनाव लड़ती हैं और वर्तमान में यहां से विधायक भी हैं. इस तरह से बीजेपी ने सीएम ममता बनर्जी के सामने अधिकारी को मौका दिया है. गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनावों में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम से चुनाव हरा दिया था. बीजेपी में शामिल होने से पहले कभी ममता बनर्जी के करीबी रहे अधिकारी के भवानीपुर से चुनाव लड़ने के फैसले से एक बार फिर दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक टकराव तेज होने की उम्मीद लगाई जा रही
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
