विधायक के आश्वासन पर कौड़ियां के किसानों का धरना समाप्त 15 दिन में नियमों के अनुसार होगा काम, सड़क निर्माण की भी घोषणा
- bySatendra Mishra
- 06 Feb 2026, 10:30 AM
- 4 Mins
विधायक के आश्वासन पर कौड़ियां के किसानों का धरना समाप्त 15 दिन में नियमों के अनुसार होगा काम, सड़क निर्माण की भी घोषणा
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील अंतर्गत कौड़ियां ग्राम पंचायत में पिछले चार दिनों से चल रहा किसानों का धरना आज समाप्त हो गया। निस्तारक पानी की निकासी के नाम पर नियमविरुद्ध नाली खुदाई के विरोध में बैठे किसानों को विधायक के आश्वासन के बाद राहत मिली है।
कौड़ियां गांव में किसानों का यह धरना नाली खुदाई में नियमों की अनदेखी और सर्वे के विरुद्ध खुदाई का काम कराने के विरोध में शुरू हुआ था। किसानों का आरोप था कि नाली खुदाई से खेतों, फसलों और सिंचाई व्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा है। पांचवें दिन धरना स्थल पर पहुंचे तेंदूखेड़ा विधानसभा के विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, जिन्हें क्षेत्र में मुलायम भैया के नाम से जाना जाता है, ने किसानों से सीधा संवाद किया। विधायक ने भरोसा दिलाया कि 15 दिनों के भीतर शासकीय मानकों के अनुसार नाप-जोख और सर्वे के बाद ही नाली निर्माण कराया जाएगा।
विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने कहा किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा। नियमों के अनुसार ही काम कराया जायेगा। इसके साथ ही विधायक ने किसानों की एक और बड़ी मांग को स्वीकार करते हुए घोषणा की कि मार्च के बाद विधायक निधि से कौड़ियां ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण कराया जाएगा, जिससे किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विधायक के आश्वासन के बाद किसानों ने आपसी सहमति से धरना समाप्त कर दिया।फिलहाल किसानों ने उम्मीद जताई है कि दिए गए आश्वासन समय सीमा में जमीन पर उतरेंगे और भविष्य में इस तरह की मनमानी दोबारा नहीं होगी।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
