सांसद दर्शन सिंह चौधरी के प्रयास रंग लाए, बोहानी को मिला इंटरसिटी स्टॉपेज,

1000549274



बोहानी रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से प्रतीक्षित ट्रेन स्टॉपेज की मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई है रेलवे मंत्रालय ने गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति–अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस के बोहानी स्टेशन पर ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है

सांसद दर्शन सिंह चौधरी के निरंतर प्रयासों और क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष के परिणामस्वरूप यह निर्णय संभव हो सका है

स्टॉपेज की स्वीकृति मिलने पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि यह निर्णय बोहानी तथा आसपास के ग्रामीण अंचलों के यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति देगा
=

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।