कानून तोड़ने वालों पर गाडरवारा यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई सायरन-साइलेंसर माफिया पर शिकंजा,

1000550010

कानून तोड़ने वालों पर गाडरवारा यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

सायरन-साइलेंसर माफिया पर शिकंजा, ₹11,500 की चालानी कार्रवाई


गाडरवारा। सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ती लापरवाही और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और नियम विरुद्ध हूटर (सायरन) एवं मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज गुरुवार को गाडरवारा–कौडिया मार्ग पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत यातायात पुलिस ने 11 मॉडिफाई साइलेंसर लगी मोटरसाइकिलों तथा हूटर/पुलिस सायरन लगे 2 चार पहिया वाहनों को नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 11,500 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

यातायात सूबेदार नोवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह चैकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई वाहन चालक शोर मचाने वाले मॉडिफाई साइलेंसर, अनधिकृत सायरन और अतिरिक्त लाइटों का उपयोग कर रहे हैं, जो न केवल कानूनन अपराध है बल्कि अन्य चालकों के लिए भ्रम और दुर्घटना का कारण भी बनता है। उन्होंने विशेष रूप से अपील की कि वाहन चालक कंपनी द्वारा निर्धारित लाइटों के अतिरिक्त सफेद या अन्य रंग की लाइटों का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे सामने से आने वाले वाहनों को असुविधा होती है और हादसों की आशंका बढ़ जाती है।

इस कार्रवाई में यातायात अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें
नोवेंद्र सिंह ठाकुर (सूबेदार यातायात), अरुण इवनाती (सब इंस्पेक्टर), पुष्पराज सिंह परिहार, दीपेंद्र एवं अमन (कांस्टेबल) शामिल रहे।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।