वन विभाग की पकड़ से “फरार” हुई ट्यूबवेल मशीन, मिलीभगत पर उठे गंभीर सवाल* वन भूमि पर रसूखदारों का कब्जा करने का खेल, *ट्यूबवेल मशीन रंगे हाथों जब्त फिर पकड़ से “फरार”*
- bySatendra Mishra
- 10 Mar 2026, 10:38 PM
- 5 Mins
*वन विभाग की पकड़ से “फरार” हुई ट्यूबवेल मशीन, मिलीभगत पर उठे गंभीर सवाल*
वन भूमि पर रसूखदारों का कब्जा करने का खेल, *ट्यूबवेल मशीन रंगे हाथों जब्त फिर पकड़ से “फरार”*
गाडरवारा। नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा अंतर्गत चीचली ब्लॉक क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध गतिविधियों का मामला लगातार सामने आया था। वन विभाग गाडरवारा की टीम ने बाबा कुड़ी मौजा और छेना कछार के बीच स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से ट्यूबवेल खुदाई करते हुए एक मशीन को रंगे हाथों पकड़कर जब्त किया था।
लेकिन इस कार्रवाई के बाद पूरा मामला उस समय संदिग्ध हो गया जब विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार जब्त की गई ट्यूबवेल मशीन वन विभाग की निगरानी से ही फरार हो गई। बताया जा रहा है कि मशीन बाद में पिपरिया क्षेत्र तक पहुंच गई, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
*सबसे बड़ा सवाल — जब्त मशीन कैसे हुई गायब?*
स्थानीय और सूत्रों के अनुसार जब मशीन वन विभाग द्वारा मौके पर पकड़ी जा चुकी थी तो फिर वह विभाग की पकड़ से बाहर कैसे निकल गई। इतनी बड़ी मशीन को बिना विभागीय जानकारी के हटाया जाना आसान नहीं माना जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि कहीं इस पूरे मामले में किसी की मिलीभगत या संरक्षण तो नहीं था।
सूत्र बताते हैं कि मशीन में कुछ तकनीकी खराबी और टूट-फूट होने के कारण उसे तत्काल वन परिक्षेत्र कार्यालय गाडरवारा नहीं लाया गया था। विभागीय स्तर पर यह कहा गया कि मशीन को पहले ठीक कराया जाएगा और उसके बाद विधिवत जब्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
हालांकि इसी दौरान मशीन के मौके से गायब होने और दूसरे क्षेत्र में पहुंचने की खबर सामने आने के बाद पूरे मामले में वन विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
*आखिर ट्यूबवेल मशीन किसकी थी,किसके इशारे पर वन भूमि में खुदाई हो रही थी और वन विभाग के किन अधिकारियों की पकड़ से “फरार” करने में भूमिका रही।*
फिलहाल विभाग की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है, लेकिन ट्यूबवेल मशीन के कथित रूप से फरार होने की खबर ने पूरे प्रकरण को और भी गंभीर बना दिया है।
सूत्रों का कहना है कि मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है और जांच के बाद कई जिम्मेदार लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
