जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हैंडपंपों के खराब होने/जल स्तर में गिरावट के कारण पेयजल निवारण की सतत निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
- bySatendra Mishra
- 10 Mar 2026, 10:58 PM
- 10 Mins
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हैंडपंपों के खराब होने/जल स्तर में गिरावट के कारण पेयजल निवारण की सतत निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड नरसिंहपुर ने बताया कि जिले में ग्रीष्मकाल में संभावित पेयजल संकट को दृष्टिगत रखते हुए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हैंडपंपों के खराब होने/जल स्तर में गिरावट के कारण पेयजल संकट निवारण की सतत निगरानी के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नरसिंहपुर में कंट्रोल रूम स्थापित करने का आदेश जारी किया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07792-230210 है। इसके अलावा नियंत्रण कक्ष के प्रभारी श्री सीएल चौधरी को नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9827008644 है। इसके अलावा उक्त कंट्रोल रूप में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम में 8 बजे से 2 बजे तक सहायक ग्रेड-3 श्री नीतेश केवट और 2 बजे से 8 बजे तक सहायक ग्रेड-3 श्री राजकिशोर उईके की ड्यूटी लगाई गई है।
जारी कार्यालयीन आदेश के मुताबिक प्रत्येक शनिवार हैंडपंप टेक्नीशियन श्री महेश कुडापे द्वारा सुबह 10 बजे से 6 बजे तक उक्त दायित्व का निर्वहन करेंगे। श्री महेश कुडापे का मोबाइल नंबर 9009289873 है। इसके अलावा प्रत्येक रविवार को दै.वे.भो. वाहन चालक श्री राजेश तिवारी सुबह 10 बजे से 6 बजे तक उक्त दायित्व का निर्वहन करेंगे। श्री राजेश तिवारी का मोबाइल नंबर 9644476355 है। इसी के साथ अन्य अवकाश के दिनों सहायक ग्रेड 3 श्री कमलापत मेहरा और प्रतिलिपिकार श्री चंद्रकांत जोशी आपसी सामंजस्य स्थापित कर सुबह 10 बजे से 6 बजे तक उक्त दायित्व का निर्वहन करेंगे। श्री कमलापत मेहरा का मोबाइल नंबर 7489397574 और श्री चंद्रकांत जोशी का मोबाइल नंबर 7898343987 है। उक्त दायित्व उपरोक्त कर्मचारियों को पूर्व से सौंपे गए दायित्व के अतिरिक्त है, जिसका निर्वहन उनके लिए अनिवार्य होगा।
उक्त कर्मचारियों द्वारा दूरभाष पर प्राप्त शिकायतों की प्रविष्टी कंट्रोल रूम पंजी में किया जाकर तत्काल संबंधित उपखंडों के सहायक यंत्री/उपयंत्री को आवश्यक कार्यवाही के लिए दूरभाष पर सूचित करेंगे। संबंधित सहायक यंत्री/उपयंत्री प्रकरण में तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही तथा शिकायत का सार्थक निराकरण कर खंड कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम को सूचित करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि कंट्रोल रूम में संधारित पंजी में निराकरण की प्रविष्टि की जा सके।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय उपखंड नरसिंहपुर में स्थापित कंट्रोल रूम
इसके अतिरिक्त जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों- कर्मचारियों को उनके मोबाइल नंबर पर हैंडपंपों के सुधार कार्य के लिए सीधे सम्पर्क किया जा सकता है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय उपखंड नरसिंहपुर में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07792-292161 है। इसके साथ ही उपयंत्री श्री आशीष नेमा का मोबाइल नंबर 6263009411, है.पं. टेक्नी. श्री अभिषेक विश्वकर्मा का मोबाइल नंबर 7879470536, श्री सेवा ठाकुर का मोबाइल नंबर 9407846121, श्रीमती प्राची लखेरा का मोबाइल नंबर 9406682904 और श्री अभिजीत जाट का मोबाइल नंबर 9713102210 पर सम्पर्क कर किया जा सकता है। अवकाश के दिनों में हैंडपंप टेक्नीशियन श्री चंक्रकांत काछी एवं भृत्य श्री प्रकाश महोबिया द्वारा सुबह 10 बजे से 6 बजे तक उक्त दायित्व का निर्वहन किया जाएगा।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय उपखंड करेली में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय उपखंड करेली में कंट्रोल रूप में स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 07793-271501 है। इसके अलावा उपयंत्री श्री गोवर्धन अहिरवार का मोबाइल नंबर 8770395922, स्टोर क्लर्क श्री प्रमोद हिलोनिया का मोबाइल नंबर 9981933580, हेल्पर श्री अनंतराम कहार का मोबाइल नंबर 9669374744, उपयंत्री सुश्री माधुरी यादव का मोबाइल नंबर 7771067774, है.पं. टेक्नी. श्री अमित चढ़ार का मोबाइल नंबर 628157066 और भृत्य श्री गौरीशंकर बिलझारिया का मोबाइल नंबर 9977199980 है। अवकाश के दिनों में उपयंत्री श्री गोवर्धन अहिरवार, हेल्पर श्री अनंतराम कहार एवं भृत्य श्री गौरीशंकर बिलझारिया द्वारा सुबह 10 बजे से 6 बजे तक उक्त दायित्व का निर्वहन किया जाएगा।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय उपखंड गाडरवारा में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय उपखंड गाडरवारा में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 07791-255835 है। इसके साथ ही उपयंत्री श्री कृष्णकुमार शर्मा का मोबाइल नंबर 7887999192, है.पं. टेक्नी. श्री उमेश अंगूरे का मोबाइल नंबर 9630520890 और कु. रेखा बेलवंशी का मोबाइल नंबर 8640036377 है। अवकाश के दिनों में हैंडपंप टेक्नीशियन श्री रामस्वरूप पटेल एवं चौकीदारी श्री लालजी ठाकुर द्वारा सुबह 10 बजे से 6 बजे तक उक्त दायित्व का निर्वहन किया जावेगा।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
