नरसिंहपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: बुजुर्ग पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
- bySatendra Mishra
- 09 Mar 2026, 05:38 PM
- 3 Mins
नरसिंहपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: बुजुर्ग पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका,
नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा क्षेत्र से सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बम्होरी गांव में बुजुर्ग दंपति छुट्टू चौधरी (65) और उनकी पत्नी खेरा बाई (60) संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में मृत पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। साथ ही पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना भी घटना स्थल पर पहुंचे
एफएसएल, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है
पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है
इस घटना से पूरे गांव मे दहशत का माहोेल है
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
