तेंदूखेड़ा नरसिगपुर गोपाल गौशाला खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने किया गोवर्धन पूजन, 'वृंदावन ग्राम' के विजेता पशुपालकों को दिए ₹1.75 लाख के पुरस्कार
- bySatendra Mishra
- 09 Nov 2026, 02:33 PM
- 5 Mins
तेंदूखेड़ा नरसिगपुर गोपाल गौशाला खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने किया गोवर्धन पूजन, 'वृंदावन ग्राम' के विजेता पशुपालकों को दिए ₹1.75 लाख के पुरस्कार
तेंदूखेड़ा:
विधानसभा क्षेत्र तेंदूखेड़ा के गोपाल गौशाला खुलरी में विधानसभा स्तरीय गोवर्धन पूजन एवं गौ-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही श्रद्धा व धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर विधि-विधान से गोवर्धन पूजन एवं गौमाता का पूजन किया।
"पर्यावरण और गौवंश का संरक्षण ही गोवर्धन पर्व का मूल संदेश"
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमें गोवर्धन पूजा के माध्यम से प्रकृति, पर्यावरण, गौवंश और धरती के संरक्षण का दिव्य संदेश दिया है। यह पर्व हमें सिखाता है कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए और उसकी रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है।
दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर राज्य सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के चयनित 'वृंदावन ग्रामों' में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसी कड़ी में विधानसभा तेंदूखेड़ा के वृंदावन ग्राम भौरझिर में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार राशि वितरित की गई:
- प्रथम पुरस्कार (₹1,00,000): श्री विनोद जी कौरव
- द्वितीय पुरस्कार (₹50,000): श्री रजनीश कौरव जी
- तृतीय पुरस्कार (₹25,000): श्री शिवराज जी कौरव
कार्यक्रम में गणमान्य जनों की गरिमामयी मौजूदगी
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधारीलाल वर्मा, ठाकुरपाल राजपूत, सुदर्शन पेठिया, मनमोहन दुबे, यशवंत सिंह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य धनंजय पटेल, ऋषि पचौरी, राजेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रताप कौरव, अखिलेश शर्मा, लक्ष्मण रघुवंशी, भोजराज जाटव, कमलेश रघुवंशी, लक्ष्मी बाई जाटव, सुखराम ठाकुर, रामकुमार कौरव, नीलेश दुबे, नीर पेठिया सहित भारी संख्या में नागरिक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
सिवनी वायरल वीडियो मामला: सीएम डा.मोहन यादव का कड़ा एक्शन, ASP और SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- 18 November, 2026
- 3 Mins
