Follow Us:

नरसिंहपुर: मंत्री प्रहलाद पटेल ने त्रिनेत्री गौशाला में किया 'गौ अभयारण्य' का शुभारंभ, गोवर्धन पूजन कर दिया गौ-संरक्षण का संदेश

1000227922

नरसिंहपुर: मंत्री प्रहलाद पटेल ने त्रिनेत्री गौशाला में किया 'गौ अभयारण्य' का शुभारंभ, गोवर्धन पूजन कर दिया गौ-संरक्षण का संदेश

​नरसिंहपुर:

गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर नरसिंहपुर के ग्वारी (निवारी) स्थित त्रिनेत्री गौशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपने अनुज पूर्व मंत्री श्री जालम सिंह पटेल के साथ विधि-विधान से गोवर्धन पूजन किया तथा नव-निर्मित 'गौ अभयारण्य' का औपचारिक शुभारंभ किया।

​जिला प्रशासन और पशुपालन एवं डेयरी विभाग की इस संयुक्त पहल को गौ-संरक्षण की दिशा में एक अत्यंत सुदृढ़ संकल्प बताया जा रहा है।

​"गौ माता किसी पर बोझ नहीं, हमारी विकृति का परिणाम है वर्तमान स्थिति"

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा, "गौ माता किसी पर बोझ नहीं है। यह हमारी विकृति का परिणाम है कि आज हम ऐसा दिन देख रहे हैं। गौमाता एकमात्र ऐसा पशुधन है, जिसकी कोई भी चीज निरर्थक नहीं है।" उन्होंने कहा कि यह गौ अभयारण्य गौवंश के संवर्धन और उनकी सही देखभाल में मील का पत्थर साबित होगा।

​कार्यक्रम में गणमान्य जनों की रही उपस्थिति

​इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण परिवारों के साथ-साथ अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामस्नेही पाठक, महंत रघुनाथ दास जी, गौ समिति अध्यक्ष श्री अजय पटेल, समिति सचिव श्री नवनीत उमरे, कथा वाचक सुश्री सुभी देवी, श्री मातवर सिंह, सुश्री प्रतिज्ञा परिहार, श्री रविन्द्र सिंह पटेल, राघवेंद्र जाट सहित संगठन के अन्य साथी एवं प्रशासनिक अधिकारी गरिमामयी रूप से मौजूद रहे।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।