साईंखेड़ा विकासखंड के जनपद शिक्षा केंद्र में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की बैठक आयोजित की गई...

1000658636

साईंखेड़ा में बीपीएमयू बैठक संपन्न               गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा विकासखंड के जनपद शिक्षा केंद्र में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की बैठक आयोजित की गई।  उक्त बैठक में बीआरसी साईंखेड़ा संदीप स्थापक ने मैपिंग, साईकिल वितरण, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण इत्यादि बिंदुओं पर विस्तृत निर्देश दिए।  बैठक में उपस्थित बीएसी मनीराम मेहरा ने स्कूलों में नामांकन बढ़ाने संबंधी चर्चा की।  इस बैठक मे जनशिक्षक आजाद कौरव, सुरेन्द्र राजपूत, अवधेश पटैल, पंकज पाठक, बनवारी लाल नागवंशी, अपसार खान, प्रदीप मालवीय,देवी सिंह कीर, प्रमोद पठारिया,वेदप्रकाश राजपूत आदि की उपस्थिति रही।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।