जबलपुर नर्मदा नदी के बरगी डैम में डूबा क्रूज, 4 लोगों के शव मिले, 12 की तलाश जारी
- bySatendra Mishra
- 30 Apr 2026, 08:19 PM
- 2 Mins
मध्यप्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बरगी बांध में क्रूज डूबने की खबर है। बताया जा रहा है कि क्रूज में 30 लोग सवार थे। बरगी बांध में क्रूज डूबने की खबर लगते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं और डैम में क्रूज पलटने से डूबे लोगों की तलाश शुरू कर दी है। एसडीआरएफ और पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू में जुट गई है। मोटर बोट और स्पीड बोट से भी बचाव कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शाम को बारिश के साथ चली तेज आंधी के बीच क्रूज बरगी बांध की लहरों के बीच फंस गया और डूब गया।
तूफान के कारण उठी लहरों से डूबा क्रूज
जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी बांध में खमरिया टापू के पास तेज आंधी और तूफान के उठी लहरों में संतुलन खो बैठा और डूब गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक क्रूज में 30 लोग सवार थे। 15 लोग तैरकर बाहर निकल आए हैं।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
