नरसिंगपुर कागजों में नहर पूरी, धरातल पर धूल और सूखी जमीन; नरसिंहपुर में रानी अवंती बाई नहर परियोजना की लिलवानी माइनर में लाखों के फर्जीवाड़े की खुली पोल
- bySatendra Mishra
- 25 Nov 2026, 09:15 AM
- 5 Mins
कागजों में नहर पूरी, धरातल पर धूल और सूखी जमीन; नरसिंहपुर में रानी अवंती बाई नहर परियोजना की लिलवानी माइनर में लाखों के फर्जीवाड़े की खुली पोल!
नरसिंहपुर (लिलवानी)। अन्नदाता की मेहनत और सरकारी खजाने की रकम पर किस तरह बेखौफ डाका डाला जा रहा है, इसका जीता-जागता सबूत नरसिंहपुर जिले के लिलवानी में सामने आया है। रानी अवंती बाई नहर परियोजना की 'लिलवानी माइनर' को लेकर कथित बड़े घोटाले और फर्जीवाड़े ने सिंचाई विभाग व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि सरकारी कागजों में नहर का निर्माण कार्य पूरा दिखा दिया गया और पानी चालू होने की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई, लेकिन धरातल पर नहर का नामोनिशान तक नहीं है।
जहां नहर होनी थी, वहां पसरा सन्नाटा और सूखी जमीन
जमीनी हकीकत यह है कि जिन खेतों में नहर के पानी से हरियाली आनी थी, वहां आज भी सूखी जमीन और धूल उड़ती नजर आ रही है। किसानों के हक के पानी और सिंचाई की उम्मीदों का गला घोंटकर जिम्मेदार लोगों ने कथित तौर पर करोड़ों रुपये का बजट डकार लिया। यह महज कोई मामूली प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि किसानों के साथ सीधा छलावा और जनता के टैक्स के पैसे की खुली लूट है।
विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर उठे तीखे सवाल
इस कथित महाघोटाले को लेकर स्थानीय किसानों और नागरिकों में भारी आक्रोश है। लोगों ने सिंचाई विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से तीखे सवाल दागे हैं:
- जब मौके पर लिलवानी माइनर का अस्तित्व ही नहीं है, तो कागजों में निर्माण पूरा होने का झूठा प्रमाण पत्र किसने और किसके इशारे पर जारी किया?
- किस अधिकारी ने फाइलों में 'पानी चालू' होने की फर्जी रिपोर्ट दर्ज की?
- रानी अवंती बाई नहर परियोजना के नाम पर लिलवानी माइनर के लिए आया करोड़ों रुपये का बजट आखिर किसकी जेब में गया?
कड़ी कार्रवाई और उच्चस्तरीय जांच की मांग
किसानों और जागरूक नागरिकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, फर्जीवाड़े में शामिल अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय की जाए और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। अब देखना यह है कि कुंभकरणी नींद में सोया प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब जागता है या फिर फाइलों के सहारे भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का खेल जारी रहेगा।
#नहर_परियोजना #नरसिंहपुर #सिंचाई_विभाग #भ्रष्टाचार #खबर24लाइवटीवी
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
भोपाल नरसिंहपुर के गन्ना किसानों ने रखी तीन प्रमुख मांगें, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन सौपा
- 23 November, 2026
- 4 Mins
सिवनी वायरल वीडियो मामला: सीएम डा.मोहन यादव का कड़ा एक्शन, ASP और SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- 18 November, 2026
- 3 Mins
