झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई।
- bySatendra Mishra
- 24 Feb 2026, 08:51 AM
- 3 Mins
झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया ब्लॉक की कसरिया पंचायत में क्रैश हो गई। हादसा सोमवार रात को हुआ। इस एयर एंबुलेंस में पायलट, को-पायलट सहित कुल 7 लोग सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो चुकी है। रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी90 विमान वीटी-एजेवी ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद 7:34 बजे एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया था। आखिरी संपर्क कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से था। इसके कुछ समय बाद ही प्लेन झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया के जंगलों में क्रैश हो गया। यह एयर एंबुलेंस किस कंपनी की थी, मालिक कौन है? आइए जानते हैं कुछ डिटेल
चतरा में हादसे का शिकार हुई एयर एंबुलेंस का संचालन 'रेडबर्ड एयरवेज' करती है। कंपनी की वेबसाइट से मिली जानाकरी के मुताबकि, इस कंपनी की स्थापना 2018 में अक्षय कुमार ने की थी। ये अक्षय कुमार बॉलीवुड एक्टर नहीं है। इस 'रेडबर्ड एयरवेज' कंपनी का हेड ऑफिस वसंत कुंज रोड, महिपालपुर, नई दिल्ली में है।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
