⬛ एक हफ्ते में खुलें बंद गौशालाएं, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर रजनी सिंह,
- bySatendra Mishra
- 24 Feb 2026, 07:45 PM
- 6 Mins
एक हफ्ते में खुलें बंद गौशालाएं, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर रजनी सिंह,
नरसिंहपुर जिला कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को पशुपालन विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पशु प्रबंधन, गौशाला संचालन, नवाचार और विभागीय योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने जिले की बंद गौशालाओं को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ करने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यह सभी नोडल अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने स्पष्ट किया कि जिन गौशालाओं में बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, वहां तत्काल समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। पंचायत, संबंधित विभागों और नोडल अधिकारियों के सहयोग से सतत निगरानी रखते हुए गौशालाओं को पुनः संचालित कराया जाए
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि भविष्य में सीएसआर फंड से आवारा पशुओं को गौशाला पहुंचाने के लिए वाहन व्यवस्था का प्रस्ताव रखा जाएगा। साथ ही आमजन से अपील की कि वे जन्मदिन, पुण्यतिथि और वर्षगांठ जैसे अवसरों पर गौशालाओं में चारा, फूसा व आवश्यक सामग्री दान कर गौसेवा करें
कलेक्टर ने जिले की 5 गौशालाओं को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। इन गौशालाओं में गोबर से गमले, दीये, खाद व अन्य उत्पाद तैयार कर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। नर्मदा तटों पर होने वाले दीपदान में गोबर के दीयों को प्राथमिकता देने की बात कही गई
पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना की समीक्षा में 30 प्रतिशत से कम प्रगति वाले ब्लॉकों पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। हिरण्यगर्भा अभियान के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए लक्ष्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपसंचालक डॉ. सुनील बृजपुरिया ने बताया कि जिले के 61 ग्रामों को क्षीरधारा ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित किया गया है, जहां पशु स्वास्थ्य शिविर, टीकाकरण, नस्ल सुधार, चारा विकास और गोबर प्रबंधन जैसी गतिविधियां संचालित होंगी
व्हीईओ नरसिंहपुर डॉ. संजय मांझी ने जानकारी दी कि 27 एवं 28 फरवरी को सभी वार्डों में पालतू एवं निराश्रित कुत्तों का निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही शहर में डॉग शेल्टर होम निर्माण हेतु स्थान चयन की प्रक्रिया जारी है
बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, बकरी पालन प्रशिक्षण, चारा विकास, ईयर टैगिंग, ऑनलाइन डेटा एंट्री एवं पारदर्शिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जिले के समस्त पशु चिकित्सक, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
