Follow Us:

इंदौर नगर निगम में बजट पर चर्चा हो रही थी। सदन की कार्यवाही में दो मुस्लिम पार्षदों ने वंदे मातरम के दौरान खड़ा होने से इनकार कर दिया है। साथ ही गाने से भी मना कर दिया

1000626626

इंदौर नगर निगम में बजट पर चर्चा हो रही थी। सदन की कार्यवाही में दो मुस्लिम पार्षदों ने वंदे मातरम के दौरान खड़ा होने से इनकार कर दिया है। साथ ही गाने से भी मना कर दिया। इसके बाद बीजेपी पार्षदों ने जमकर हंगामा किया है। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने कहा कि कुरान इसकी इजाजत नहीं देता है। सदन के अंदर बीजेपी पार्षदों के हंगामे के बीच फौजिया ने कहा कि संविधान में कहा लिखा है कि गाना जरूरी है। आप एक्ट दिखाइए। मगर बीजेपी के पार्षद नारेबाजी करते रहे कि यहां रहना है तो वंदे मातरम गाना होगा। इसके बाद नगर निगम के सभापति ने पार्षद को कार्यवाही से बाहर जाने के लिए कहा।

इस दौरान मुस्लिम पार्षद रुबिना इकबाल खान भी भड़क गईं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्म में वंदे मातरम गाने की मनाही है। किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि हमसे कुछ जबरदस्ती करवा ले। उन्होंने कहा कि सदन में भी रुबीना ने कहा कि तुम्हारे बाप में दम हो तो कहलावकर बता दो। दोनों ने वंदे मातरम न गाकर सदन का पूरा माहौल गरम दिया।

बीजेपी पार्षदों का कहना था कि फौजिया एक दिन पहले ही सदन में ईरान के राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दे रही थी और वंदे मातरम कहने पर उन्हें आपत्ति है। बीजेपी ने इनकी देशभक्ति पर सवाल उठाए हैं

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।