Eagle Claw का शिकंजा: गाडरवारा में 5.4 लाख की स्मैक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार,
- bySatendra Mishra
- 08 Apr 2026, 06:53 PM
- 3 Mins
Eagle Claw का शिकंजा: गाडरवारा में 5.4 लाख की स्मैक जब्त, दो तस्कर गिरफ्ताअवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत नरसिंहपुर पुलिस ने गाडरवारा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 54.1 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5.4 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी ललित सिंह डागुर के नेतृत्व में गाडरवारा पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
पहले मामले में ग्राम बरहटा निवासी 54 वर्षीय बाबूलाल कौरव के कब्जे से 39 ग्राम स्मैक जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 3.90 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं दूसरे मामले में ग्राम कौड़िया निवासी 36 वर्षीय वीरेन्द्र भाट के पास से 15.1 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई गई है
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह चौहान सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
Eagle Claw का शिकंजा: गाडरवारा में 5.4 लाख की स्मैक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार,
- 08 April, 2026
- 3 Mins
18 वर्ष से कम उम्र की बालिका और 21 वर्ष से कम उम्र के बालक का विवाह कराना कानून अपराध
- 07 April, 2026
- 6 Mins
