मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव ने कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर से 1,11 करोड़ की लागत से बने गन्ना अनुसंधान केंद्र प्रशासनिक भवन बोहानी का लोकार्पण किया
- bySatendra Mishra
- 08 Apr 2026, 04:13 PM
- 6 Mins
*आज मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री डॉ मोहन यादव जी ने कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर से 1,11 करोड़ की लागत से बने गन्ना अनुसंधान केंद्र प्रशासनिक भवन बोहानी का लोकार्पण किया जिसका लाइव प्रसारण गन्ना अनुसंधान केंद्र बोहानी में माननीय विधायक विश्वनाथ सिंह जी पटेल (मुलायम भैया) ने सभी किसान साथियों के साथ देखा और माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन का लाइव प्रसारण सुना।*
*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक जी ने कहा कि आज का यह अवसर हमारी विधानसभा के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण है। गन्ना अनुसंधान केंद्र बोहानी के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण हमारे प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न होना, हम सभी के लिए एक बड़ी सौगात है मैं हृदय से माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने हमारे क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना को साकार रूप दिया। यह केवल एक भवन नहीं है, बल्कि हमारे किसान भाइयों के उज्जवल भविष्य का आधार है गन्ना अनुसंधान केंद्र के माध्यम से किसानों को उन्नत बीज, नई तकनीक और वैज्ञानिक मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनकी पैदावार बढ़ेगी और आय में वृद्धि होगी। इससे न केवल हमारे क्षेत्र की कृषि मजबूत होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे मैं इस अवसर पर प्रदेश सरकार का भी धन्यवाद करता हूँ, जो निरंतर किसानों के हित में कार्य कर रही है और गांव, गरीब व किसान को सशक्त बनाने के संकल्प को पूरा कर रही है अंत में, मैं पुनः माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने हमारी विधानसभा को यह अमूल्य सौगात दी। हम सभी क्षेत्रवासी इसके लिए सदैव आपके आभारी रहेंगे।*
उक्त अवसर पर पूर्व विधायक भैयाराम पटेल ,भाजपा के वरिष्ठ नेता राव वीरेंद्र सिंह रमाकांत शर्मा शिवदयाल खेरोनिया भाजपा जिला महामंत्री राहुल कौरव भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार ठाकुर ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिष मोदी ,पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिप्रताप ममार ,जिला पंचायत सदस्य धनंजय पटेल ,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मुकेश पटेल संतोष पटेल ,मंडल अध्यक्ष श्री सीमांत राजपूत सोनू महाराज ,जनपद सदस्य भागवेंद्र कौरव ,नीरज शर्मा सुरेंद्र पालीवाल ,सुदर्शन पेठिया ,जितेंद्र शर्मा ऋषि पचौरी बृजेंद्र अग्रवाल ,अखिलेश जयबार ,दामोदर दीक्षित पंकज शर्मा मयंक अग्रवाल ,भागवेंद्र कौरव ,अनिल तिवारी ,राजेंद्र पटेल ,अशोक पटेल ,सहित सभी कार्यकर्ता गण एसडीएम गाडरवारा कलावती व्याबरे ,सहित सभी अधिकारी कर्मचारी गण एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।*
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
Eagle Claw का शिकंजा: गाडरवारा में 5.4 लाख की स्मैक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार,
- 08 April, 2026
- 3 Mins
18 वर्ष से कम उम्र की बालिका और 21 वर्ष से कम उम्र के बालक का विवाह कराना कानून अपराध
- 07 April, 2026
- 6 Mins
