कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा मरीजों से ली उनके स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी
- bySatendra Mishra
- 08 Apr 2026, 08:25 PM
- 4 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मरीजों से ली उनके स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बुधवार को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लेबर रूम, मेटरनिटी वार्ड, चाइल्ड वार्ड, पीएनसी वार्ड एवं ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल परिसर में चल रहे रैन बसेरा भवन निर्माण कार्य, पार्किंग व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि रैन बसेरा के भवन के निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें, ताकि जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों के परिजनों को रूकने की सुविधा उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. आर.के. चौधरी, आरएमओ डॉ. राहुल नेमा, डॉ. ऋचा मिश्रा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. स्वाति मीणा, पैथोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका नेमा, डॉ. राजेन्द्र डेहरिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रहे उपचार व सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सकीय परामर्श, दवाईयां, डॉक्टर के द्वारा वार्डों में भर्ती मरीजों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, स्टाफ के व्यवहार आदि के संबंध में जानकारी ली। मरीजों द्वारा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
कलेक्टर ने ब्लड बैंक में ब्लड बैग के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से चर्चा कर टीकाकरण एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने, पेयजल आपूर्ति निर्बाध रखने आदि की व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
छात्र-छात्राओं को POCSO एक्ट और साइबर क्राइम की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
- 10 September, 2026
- 4 Mins
ग्राम लिलवानी में पूज्य गुरुदेव नेपाली बाबा का शुभागमन, विट्ठल मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
- 09 September, 2026
- 3 Mins
एक वृक्ष शहीद आशीष शर्मा के नाम: विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया वृक्षारोपण, शहादत को किया नमन
- 09 September, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा बोहानी हाट बाजार में गम कथा, शिक्षक दिवस पर गुरुओं का हुआ सम्मान
- 06 September, 2026
- 3 Mins
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़: गाडरवारा में लिलवानी नदी के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,
- 04 September, 2026
- 2 Mins
गाडरवारा: एनटीपीसी के दो इंजीनियरों से मारपीट और वसूली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- 03 September, 2026
- 3 Mins
